{"_id":"5a6e14324f1c1b74268b6eb8","slug":"61517163570-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर शिल्पियों को मिस्टर यूनिवर्स ने दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर शिल्पियों को मिस्टर यूनिवर्स ने दिए टिप्स
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अफगानिस्तान निवासी मिस्टर यूनिवर्स अहमद यासीन कादरी ने शरीर शिल्पियों को सफलता के टिप्स दिए। इतना ही नहीं उन्होंने नशाखोरी से दूर रहने की सलाह भी दी। वह शनिवार की रात अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में अपने स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
एक्सट्रीम फिटनेस जिम के संचालक सुहैल राना ने बताया कि यासीन कादरी अफगानिस्तान पुलिस के एंबेसडर भी हैं, जो पहली बार भारत आए हैं। कादरी ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की जरूरत बताई। युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. करण सिंह सैनी, डॉ. मोनिश खान, मनोज चौधरी, नदीम जौहर, इरशाद सोनी, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम नारंग, मूसा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दम
सहारनपुर। मैरीडेल एकेडमी में ताइक्वांडो की कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोच प्रशांत कुमार और ऐश्वर्या कौशिक के नेतृत्व में कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए दमखम दिखाया। मिष्ठी अरोड़ा ने पीली, अमन वर्मा, अक्षय सैनी, लक्ष्मी, अर्पित राणा, मोहम्मद कुर्बान ने हरी, उपेश, नाजिया ने ग्रीन वन, खुशी, सोनम, शाजिया ने नीली पट्टी प्राप्त की। रिया जाटव, हिमांशु पांचाल ने ब्लू वन बेल्ट प्राप्त की। ज्यूरी में हुमैर नाज और मयंक रहे। इस मौके पर इमरान, रश्मि टैरेंस, मुकेश जाटव, राजेंद्र, प्रियंका, एके गुप्ता, कांशीनरेश यादव आदि मौजूद रहे।