{"_id":"5a511e824f1c1b40198b5388","slug":"61515265666-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी की पत्नी सुमित्रा सैनी ने पति पर आरोप लगाया है कि बिना तलाक लिए देहरादून की महिला से शादी कर ली, उसके नाम से पासपोर्ट, राशन कार्ड बनवा लिया है। मतदाता सूची में नाम लिखवाए जाने का आरोप लगाया, जबकि, फैमिली कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर उस महिला को अपनी पत्नी होने से इंकार किया है।
सुमित्रा सैनी का आरोप है कि उसे बिना तलाक दिए उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उसे धमकाया जा रहा है। एक अप्रैल 2017 को फैमिली कोर्ट में तलाक लेने के लिए मुकदमा कायम किया है। कोर्ट में तारीख पर जाते समय उसके पति के लोगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सुमित्रा सैनी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी महिला के नाम से पासपोर्ट, राशन कार्ड बनवा लिया है, मतदाता सूची में नाम शामिल करा लिया है। जबकि फैमिली कोर्ट में शपथ पत्र दिया है कि उसकी दूसरी शादी नहीं हुई है। सुमित्रा सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगी।