{"_id":"5a4fc4a84f1c1b37198b510a","slug":"61515177128-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने पर बस पलटी, चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने पर बस पलटी, चार गंभीर घायल
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बेहट-शाकंभरी देवी रोड पर शुक्रवार को एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार घायल हो गए। हालांकि बस में 40-50 यात्रियों के सवार होने की सूचना थी।
हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव चुहड़पुर कलां के पास हुआ। बेहट-बिहारीगढ़ रूट की प्राइवेट बस सुबह करीब 10 बजे बिहारीगढ़ से सवारियां लेकर बेहट के लिए चली थी। चुहड़पुर कलां के पास घूम पर बस का अगला टायर फट गया, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में उतरने के बाद पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। गंभीर हादसे की सूचना मिलने पर बेहट कोतवाली पुलिस, 100 नंबर डायल पुलिस की चार गाड़ियां और बेहट सीएचसी समेत आसपास के सरकारी अस्पतालों से पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन मौके पर चार ही लोग घायल मिले। इनमें उषा (60) पत्नी सोमप्रकाश निवासी जहानपुर, बानो (40) पत्नी अनवर, शकील (45) पुत्र राशिद निवासी जसमोर और मोनिका (19) पुत्री सुभाषचंद निवासी कोठड़ी बहलोलपुर शामिल है। चारों घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई थी जो पुलिस और एंबुलेंस के आने से पहले ही चले गए।