{"_id":"5a47d9da4f1c1bcf6d8b701d","slug":"61514658266-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को आग से बचाव एवं बुझाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को आग से बचाव एवं बुझाने का दिया प्रशिक्षण
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को आग से बचाव एवं बुझाने का दिया प्रशिक्षण
सरसावा (सहारनपुर)। नागरिक सुरक्षा कोर के तत्वाधान में चलाए गए प्रशिक्षण शिविर में स्कूली बच्चों को आग से बचाव तथा आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।
ग्राम शाहजहांपुर में स्थित किसान मजदूर इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा 26 से 29 दिसंबर तक चार दिवसीय बेसिक फायर रेस्पोंस कोर्स चलाया गया। कोर्स के माध्यम से स्कूली बच्चों को आग के प्रकार तथा आग लग जाने की दशा में उसे बुझाने के उपायों को लेकर प्रशिक्षित किया गया। सहायक उपनियंत्रक चंद्रबोस राणा तथा कोर के आइसीओ संजय शर्मा ने बच्चों को बताया कि गैस सिलेंडर में लगी आग को मात्र पानी से भीगे एक तौलिये या जूट की बोरी से बुझाया जा सकता है इसी प्रकार बिजली के तारो में लगी आग के बाद सबसे पहले किसी भी प्रकार मेन स्विच को बंद कर दें। पेट्रोलियम पदार्थ अथवा खाद्य तेल में लगी आग पर कभी पानी नही डालना चाहिए, उसे रेत या मिट्टी डालकर बुझाना ही सुरक्षित है। इस मौके पर सरसावा यूनिट के हैड वरिष्ठ वार्डन अवतार सिंह, देशबंधु शर्मा, संजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, दिग्विजय नाथ के अलावा कालेज के प्रबंधक राजवीर पंवार, प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।