{"_id":"5a32c67e4f1c1b156b8bc4c6","slug":"61513277054-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू (अं) ने प्रदर्शन कर अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू (अं) ने प्रदर्शन कर अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के विरोध और किसानों का पूरा कर्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू अंबावत ने प्रदर्शन कर अपर आयुक्त उदयी राम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे अवैध कब्जों को तुरंत हटवा जाए।
बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपने से पहले कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी कंवर पाल सिंह ने कहा कि एक ओर तो सरकार 2022 तक किसानों की आय को दुगना करने की बात कर रही है, दूसरी ओर बिजली को मंहगा करके किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर पूूंजीपतियों के हाथ में खेलने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने सहकारी समितियों में अवैध नियुक्तियां करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। अपर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में भाकियू अंबावत ने कहा कि बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने सहकारी समितियों से उधार खाद दिलाने आदि की मांग की। इसमें मदन चौधरी, साहब सिंह, संदीप चौधरी, जुल्फान, नितिन चौधरी, पहल सिंह, डॉ. अनिल चौहान, राहुल गुर्जर, सुधांशु, अनिल चौहान, हरेंद्र सैनी, मांगेराम, गुरु वचन, ब्रिजेश त्यागी, संजय धीमान आदि रहे।