फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गंदगी को लेकर नगर पालिका के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

गंदगी को लेकर नगर पालिका के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गंदगी को लेकर नगर पालिका के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। जीतगिरि मंदिर के सामने लगे गंदगी के ढेर को न उठाए जाने से गुस्साए लोगों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा वासियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जहां पूरे देश में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कुछ दबंग किस्म के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान के विपरीत कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग सड़क पर कूड़ा डाल रहे हैं। जिससे पैदा होने वाले मच्छरों से तरह तरह की बीमारियां फैल रही हैं। आरोप लगाया कि वह कई बार नगर पालिका से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक पालिका ने न तो वहां से कूड़ा उठवाया और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की। जिसकी वजह से बच्चे और बड़े विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर गंदगी डाली गई है वहां एक मदरसा और एक स्कूल भी संचालित है। जिससे बच्चों के जीवन पर संकट गहरा रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में चौ. गय्यूर, चौ. इमरान, चांद खां, खुर्शीद नाजिम, असगर, बाबू, मेहरबान, मेहरदीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
समाजसेवा के लिए अरशद सिद्दीकी सम्मानित
देवबंद। अंतरराष्ट्रीय शायर एवं दिल्ली उर्दू अकादमी के वाइस चेयरमैन माजिद देवबंदी ने अरशद सिद्दीकी को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया।
मंगलवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे शायर माजिद देवबंदी ने नगर के समाजसेवी व पशु एवं पक्षी प्रेमी अरशद सिद्दीकी को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माजिद देवबंदी ने कहा कि अरशद सिद्दीकी जो काम समाज के लिए नि:स्वार्थ होकर कर रहे हैं वह बड़ा पुण्य का कार्य हैं। युवा पीढ़ी को इससे सीख लेकर समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आकर गरीब लोगों की मद्द करनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी, मास्टर मुमताज अहमद, डा. शमीम देवबंदी, चांद देवबंदी, फैसल नूर, अर्जुन सिंघल, वजाहज अनवर, रामकुमार, विकास चौधरी, विक्रम चौधरी, कमल देवबंदी, डा. आजम, सोनू कुरैशी, समीर नूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed