फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वल्लभ भाई पटेल के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प 18-23-19

वल्लभ भाई पटेल के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प 18-23-19

Wed, 01 Nov 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
वल्लभ भाई पटेल के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प 18-23-19
सहारनपुर। महानगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई संगठनों ने देहरादून चौक स्थित वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर, लोकेश गुर्जर, प्रवीण राठौर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हमें उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना होगा। राजकुमार प्रधान, राहुल चेहड़ी, ओमी पंवार ने कहा कि आज देश सरदार पटेल को नमन कर रहा है। विपुल पंवार, बिजेंद्र जंधेड़ी, संदीप, नीरज घसौती ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद रैली निकाली गई। जिला अस्पताल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात देहरादून चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। देहरादून चौक का नाम पटेल चौक रखने की मांग की। नगर विधायक संजय गर्ग और सपा नेता चौधरी इंद्रसेन ने अपने विचार रखे। यशदेव, चौधरी इंद्रसेन, चौधरी राजपाल सिंह, मुुकेश चौधरी, विनोद, राहुल फलौदा, सचिन हंगावाली, राजवीर पंवार, सोनू नंबरदार, संदीप आदि मौजूद रहे। उधर, देहात मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकृपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि आज समय आ गया है कि सरदार पटेल के विचारों पर चलकर देश को सुरक्षित रखें। मदनपाल प्रधान, चौधरी ईश्वरपाल, गौतम सिंह, महीपाल सिंह, मस्तपाल, बिजेंद्र सिंह, दीपचंद, डा. विश्वास शामिल रहे। जनता दल यू के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई जयंती को बालपुर स्थित कार्यालय पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष राजगोपाल विश्वकर्मा ने अपने विचार रखे। पंडित अरविंद शर्मा, जितेंद्र आर्य, निसार अहमद सिद्दीकी, नासिर हैदर, मंजर काजी, रमेश राजा, राजेंद्र, सेठी, अंजनी कुमार, जेके भारद्वाज, जगपाल, मनीष मौजूद रहे। अपना दल (एस) के पदाधिकारियों ने पटेल जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। देहरादून चौक स्थित वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा संपन्न हुई। राहुल पंवार, विरेंद्र गुर्जर, राहुल पंवार, वेदपाल, पीक्षत वर्मा मौजूद रहे। दी- कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पटेली जयंती पर समारोह का आयोजन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जितेंद्र सिंह पुंडीर ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाल सिंह व अशोक पंवार ने सरदार वल्लभाई पटेल की जीवन पर अपने विचार रखे। अधिवक्ता अमर चंद शर्मा, हरनाथ सिंह, चौधरी धीर सिंह, राजकुमार वर्मा, ठाकुर यशपाल सिंह, जसपाल सिंह, वेदप्रकाश, दीपक त्यागी, चौधरी ऋषिपाल, शीशपाल, महावीर सैनी, दीपक त्यागी, अंबरीश अग्रवाल, राजकुमार सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed