फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर में ट्रेन पलटने का खतरनाक षड्यंत्र

सहारनपुर में ट्रेन पलटने का खतरनाक षड्यंत्र

Tue, 26 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में ट्रेन पलटने का खतरनाक षड्यंत्र
सहारनपुर। लगातार हो रहे ट्रेन हादसों से रेल विभाग कोई सबक नहीं ले रहा है। इसी लापरवाही के चलते खुराफातियों ने सहारनपुर में जनता एक्सप्रेस को पलटने साजिश रच दी। ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाने में जरा भी देरी हो जाती तो हजारों लोग मौत के मुंह में समा जाते।
विज्ञापन

खतौली में हुई दुर्घटना के बाद सहारनपुर में मिली धमकी और फिर दो बार घटी दुर्घटनाओं को रेल अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। सहारनपुर में ट्रेन हादसे की चेतावनी दी गई, पटरियों को काटकर और पेंड्रोल क्लिप निकालकर चेताया भी गया। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक को खतौली जैसे हादसे को सहारनपुर में अंजाम दिए जाने धमकी पत्र लिखकर दी गई थी, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सहारनपुर स्टेशन से कुछ ही आगे ढमोला पुल के निकट पटरी काट दी गई। फिर भी कोई गौर नहीं किया गया। तीन दिन पहले ही तल्हेड़ी स्टेशन के निकट 67 पेंड्रोल क्लिप निकाल दी गईं। इतनी खुली चेतावनी और दुर्घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया गया, फिर भी रेलवे बोर्ड ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। रेलवे ने न तो लाइनों पर गश्त ही बढ़ाई और न ही चेकिंग की कोई व्यवस्था की। जिसका परिणाम रामपुर मनिहारान में मनानी और टपरी के बीच रविवार की रात को सामने आ ही गया। जनता एक्सप्रेस एक बार तो पूरी तरह से लड़खड़ा गई, चीख पुकार भी मच गई। जनता एक्सप्रेस के आने के दौरान हुई घटना से रेलवे की बड़ी चूक मानी जा रही। रेलवे की इस चूक से हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी।
विज्ञापन


सहारनपुर में सुरक्षित नहीं ट्रैक
सहारनपुर में रेलवे ट्रैक सुरक्षित नहीं रह गया है। बार-बार रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, लेकिन रेलवे अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। रेलवे अधिकारियों की इस प्रकार की लापरवाही से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दिल्ली मंडल का है: डीआरएम, अंबाला
रेलवे के अंबाला मंडल के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक दिनेश कुमार का कहना है कि अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करा रहे हैं। यह मामला दिल्ली रेलवे मंडल परिक्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed