{"_id":"59c2c3884f1c1b26688b5ae3","slug":"61505936264-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस में लगी आग से बच्चों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस में लगी आग से बच्चों में मची भगदड़
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए गई स्कूली बस में अचानक आग लग जाने से बच्चों में भगदड़ मच गई। बच्चों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस चालक ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
बुधवार को सरस्वती विहार स्कूल की मिनी बस बच्चों की परीक्षा खत्म होने के बाद उनको लेकर घर छोड़ने के लिए गई। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बस दयाल कॉलोनी में पहुंची तभी इसके अगले हिस्से में तेज चिंगारियों के साथ धुआं उठने लगा और डैश बोर्ड में आग लग गई। उस समय मिनी बस में लगभग 30 बच्चे सवार थे। बस की रफ्तार अधिक नहीं थी। आग लगते ही बस चालक ने बस को तुरंत रोक दिया। बच्चों को उतारने के लिए बस में कोई क्लीनर न होने के चलते घबराए हुए बच्चे खुद ही बस से कूदने लगे।
चालक ने बस में लगी पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। घटना के काफी देर बाद तक भी बस के अगले हिस्से से धुआं उठता रहा। गनीमत रही इस दुर्घटना में कोई भी बच्चा हताहत नहीं हुआ है और समय रहते सभी बच्चे बस से नीचे उतर गए थे।
विज्ञापन
खटारा बस में बच्चों की जान खतरे में
जिस मिनी बस में आग लगी है, वह काफी पुरानी और खटारा नजर आ रही थी। लोगों के अनुसार मिनी बस में बस चालक द्वारा सीटों को अपने अनुसार लगाया गया था। बस में क्षमता से अधिक बच्चे भरे गए थे।
सिर्फ धुआं ही उठा था
स्कूल प्रबंधन से जुड़े दिनेश दिनेश सेठी का कहना है कि आग लगने जैसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सिर्फ बैट्री में स्पार्किंग की वजह से कुछ धुआं निकल गया था। बस से बच्चे उतारे जा चुके थे।