फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताड़का वध और सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन

ताड़का वध और सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन

Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ताड़का वध और सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन
ताड़का वध और सीता स्वयंवर के मंचन ने मन मोहा
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में चल रही रामलीलाओं में ताड़का वध, सीता स्वयंवर, सुबाहू, मारीच वध और अहिल्या उद्धार का मनोहारी मंचन किया गया। श्री रामलीलाओं में उत्साह के साथ दर्शकों की भीड़ रोजाना बढ़ रही है।
श्री कृष्णा राम नाटक श्री रामलीला जुबली पार्क में ताड़का वध का मंचन किया गया। निर्देशक हरीश भटेजा और सह निर्देशक वीके ग्रोवर के निर्देशन में श्री राम का अभिनय देशमुख वशिष्ठ, लक्ष्मण का कुबेर नरूला, दशरथ का संजीव भंडारी एवं ताड़का का रोल कमल मल्होत्रा ने किया। प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विवेक दुआ, रम्मी धवन, साजन गंगा, नीरज कामरा, नवीन मक्कड़, राजकुमार नरूला, पाली कालड़ा, अनिल अरोड़ा, सुरेश दुआ, मदन लांबा, अजय चानना, विरेंद्र कपूर, कुलदीप धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में ताड़का वध लीला को दर्शकों ने खूब सराहा। गुरु विश्वामित्र द्वारा हवन करने, सुबाहू व मारीच द्वारा उत्पात मचाना, वन में ताड़का, भूत-प्रेत का नृत्य रोमांचक रहा। जगदीश भंडारी के निर्देशन में अभिषेक वर्मा ने राम, अभय प्रताप ने लक्ष्मण, आशीष ने सुबाहू, अमन ने मारीच, मुकेश व दीपक ने ताड़का, जगमोहन ने दशरथ, अर्जुन ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह, राकेश शर्मा, ब्रजमोहन वत्स, रमेश धवन, विक्रांत सैनी, विपिन सलूजा, अमन, सचिन, विकास, नवदीप, गगन भंडारी, रमेश चंद्र छबीला, राकेश वत्स मौजूद रहे। सुपर क्लब गोपालनगर में सीता स्वयंवर का मंचन विरेंद्र लखनपाल एवं भारती पसरीचा के निर्देशन में हुआ। राजा जनक का अभिनय मनोज गगनेजा, राम का पवन सेतिया, लक्ष्मण का संजीव छाबड़ा, सीता का परी, रावण का नितिन खुराना, अहिल्या का रवि, बाणासुर का राजीव वधवा, परशुराम का जंग बहादुर, विशिष्ठ का रजत ने किया। काका सूरी, अनिल रसवंत, सुधीर गुंबर, विकास खुराना, रमेश छाबड़ा, पंकज गुंबर, पंकज मिड्ढा, तरूण हुडिया, गगन नागपाल, मन्नू बठला शामिल रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर मैदान पर फुलवारी लीला और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआ। निर्देशक वरुण शर्मा, पंडित मोहित वशिष्ठ एवं अरुण भारती के निर्देशन सरदार रमनधीर ने राम, विपिन रोहिला ने लक्ष्मण, सुबाहू वध के रूप में रजत कश्यप, सन्नी ठाकुर ने अभिनय किया। विश्वामित्र अनिल राणा एवं फुलवारी लीला में सीता के रूप में योगेश भट्ट ने आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, सरदार पुनीत सिंह धीर, संजय टांक, राजकुमार चौधरी मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में ताड़का वध का मंचन हुआ। उद्घाटन राजकुमार कश्यप ने किया। भगवान श्री राम की आरती हरीश गर्ग, विनोद सिंह, महेंद्र शर्मा, राजकुमार कश्यप, अभिनंदन सैनी, रितेश यादव, पवन गांधी ने उतारी। राम का अभिनय गरिश शर्मा, लक्ष्मण अजीत सिंह, दशरथ रवि कुमार, सुमंत मोनू, ताड़का शिव ठक्कर बने। राजकुमार शर्मा, प्रवीन गर्ग, रवि मल्होत्रा, विजय श्रीवास्वत शामिल रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। कृष्ण लाल मक्कड़, गोल्डी मौजूद रहे। लीला का निर्देशन पंकज बजाज, यशपाल त्रेहन, विजेंद्र त्रिपाठी ने किया। राजा जनक की भूमिका विपिन सैनी, सीता की श्रुति उनियाल ने निभाई। रमन चावल के संवादों को पसंद किया गया। हिमांशु बग्गा, सुनील काला, अमन चिटकारा, पंकज आर्य, पवन भट्ट ने विभिन्न अभिनय किए। राम की भूमिका में हिमांशु सैनी, लक्ष्मण की रवि भटनागर, वशिष्ठ की चिराग अरोड़ा रहे। प्रधान रवि जुनेजा, यशपाल त्रेहन, सिमरन, किरण ईशा शामिल रहे।

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में सुबाहू व मारीच वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआ। लक्ष्मण का अभिनय कर रहे ऋषभ ने अमित छाप छोड़ी। श्री राम तुषार मारवाह, विश्वामित्र सुशील सिंघल, सुबाहू सन्नी मारवाह, मारीच मोहम्मद सलीम, अहिल्या गौतम सचदेंवा रहे। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा, संयोजक राजीव अननू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, कमल मखीजा, बब्बर जंग गुरुंग, अशोक कोहली, विमल मेहता मौजूद रहे। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड द्वारा श्री राम, सीता जन्म और ताड़का वध का मंचन हुआ। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, गौरवपुरी, नरेश कुमार, संजय भसीन, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा शामिल रहे। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में लीला का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। संरक्षक महेंद्र तनेजा, प्रधान विक्की पाहवा, मंजीत सिंह, मतीश्वर चांदना, सूरज छाबड़ा, चांद भारती, राहुल रम्मी, मोनू कुमार, नीरज, ग्रोरव, कमल अश्वनी, सुखीला, संदीप कालिया मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय आवासीय कॉलोनी में बाल भगवती श्री रामलीला क्लब के तत्वाधान में लीला का उद्घाटन नगर विधायक संजय गर्ग ने किया। राजेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, अंकित कुमार, कार्तिक कुमार, संदीप सहगल, अनुज बंसल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed