{"_id":"59b58d344f1c1bf37f8b5b3e","slug":"61505070388-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण पर रासुका लगी तो जन आंदोलन करेंगी दलित महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण पर रासुका लगी तो जन आंदोलन करेंगी दलित महिलाएं
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर प्रशासन द्वारा रासुका लगाने की कवायद को लेकर दलित महिलाओं में रोष है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि चंद्रशेखर पर रासुका लगाई गई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।
कस्बे के मुहल्ला इकराम स्थित रविदास मंदिर में एकत्र हुई दलित महिलाओं ने गुरु रविदास इंटरनेशनल सभा के बैनर तले बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जातिगत भेदभाव, शोषण उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाकर भारत के संविधान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है। चंद्रशेखर पर गैर कानूनी रूप से जातिगत व राजनीतिक भेदभाव के आधार पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई गलत है। प्रशासन अब चंद्रशेखर पर रासुका लगाने की तैयारी में है, यदि ऐसा हुआ तो बहुजन महिलाएं आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में पूनम एडवोकेट, राखी, चांदनी, काजल, सोनम, सपना, उषा, बबली, सुभाषना, तनु आदि मौजूद रहे।