फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उत्पीड़न से तंग युवक ने मांगी आत्महत्या की अनुमति

उत्पीड़न से तंग युवक ने मांगी आत्महत्या की अनुमति

Sat, 09 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न से तंग युवक ने मांगी आत्महत्या की अनुमति
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। फाइनेंसर के उत्पीड़न से तंग एक युवक के भाई ने तहसील कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार की है। साथ ही न्याय नहीं दिलाने पर आत्महत्या की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान मुहल्ला सराय निवासी रूपेश पुत्र सुकमाल ने तहसील कार्यालय में दिए पत्र में कहा कि उसके भाई मुकेश ने एक फाइनेंसर से चार वर्ष पूर्व 20 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जो तीन माह के बाद ही ब्याज सहित लौटा दिया गया था। आरोप है कि दो सप्ताह पहले फाइनेंसर ने अपने गांव में उसे बंधक बना कर रखा था और मारपीट कर यातनाएं दी। मुकेश दहशत में है, वह आत्महत्या का प्रयास भी कर चुका हैं। मुकेश ने बताया कि फाइनेंसर उस पर छह लाख रुपये बकाया बता रहा हैं। धमकी देकर उसके मकान का बैनामा अपनी पत्नी के नाम पर करा लिया और अब मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है। पत्र में मांग की गई है कि यदि फाइनेंसर ने अवैध तरीके से कराया गया यह बैनामा वापस नहीं किया तो दोनों भाई आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की अनुमति भी मांगी है। उधर, थानाध्यक्ष सीपी कठेरिया का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed