{"_id":"59ada6ea4f1c1b5e738b4fab","slug":"61504552682-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन बंद, फिर ये दुकानों पर कहां से आ रहा रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन बंद, फिर ये दुकानों पर कहां से आ रहा रेत
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में पाबंदी के बावजूद अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से अवैध खनन की शिकायत करते हुए कहा कि खनन बंद है, फिर जिले भर में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकानों पर बिकने वाला रेत और बजरी कहां से आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया नकुड़ तहसील के गांव नसरूल्लागढ़ में हरियाणा के माफिया ने अवैध खनन कर स्टॉक एकत्र कर लिया है। शिकायत पर एडीएम एफ ने नकुड के एसडीएम को फोन पर इस शिकायत की तत्काल जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि अवैध खनन हो रहा है तो कड़ी कार्रवाई की जाए।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन और परिवहन हो रहा है। जिस कारण जिले भर की बिल्डिंग मैटीरियल की दुकानों पर रेत करीब 150 प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क आदि बनाने के नाम पर परमीशन लेकर खनन सामग्री आ रही है, जिसमें से अधिकांश सामग्री को दुकानों पर बेच दिया जाता है। आरोप लगाया कि तमाम शिकायत करने के बावजूद खान अधिकारी इसे रोकने में विफल साबित हो रहे हैं। इस दौरान चौधरी मेवाराम, चौधरी अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, संजय चौधरी, प्रदीप, केहर सरिंह, सोनू, भूपेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, संजील, बबलू आदि रहे।
बाबा टिकैत की प्रतिमा तोड़ने पर रोष
सहारनपुर। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बिजनौर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा तोडे़ जाने पर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता जोरदार आंदोलन करेंगे।