{"_id":"59ac556b4f1c1b43738b4e5b","slug":"61504466283-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानआलमपुरा यार्ड में पटरी से उतरी माल गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानआलमपुरा यार्ड में पटरी से उतरी माल गाड़ी
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खानआलमपुरा यार्ड में रविवार को एक माल गाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना का पता चलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना से कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
रविवार को खानआलपुरा यार्ड में एक माल गाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है। माल गाड़ी के डिब्बों का पटरी से उतरने का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तकनीकी विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर माल गाड़ी के डिब्बों को पटरी पर चढ़वाया। हालांकि, इस घटना से अन्य कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। इससे पूर्व भी खानआलमपुरा यार्ड में माल गाड़ी के पटरी से उतरने की घटनाएं हो चुुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर अंबाला डिवीजन के डीआरएम पहले भी जांच भी करा चुके हैं।
रेलवे के दो अधिकारियों पर गिरी गाज
सहारनपुर। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का गलत कॉशन देने के मामले में दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। वरिष्ठ मंडल प्रशासन अधिकारी (जनरल) अंबाला डिवीजन ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक सितंबर को स्टेशन अधीक्षक सुशीला यादव व मो. जुबैर ने किसी ट्रेन से संबंधित गलत कॉशन दे दिया था। मामले की वरिष्ठ मंडल प्रशासन अधिकारी (जनरल) अंबाला डिवीजन ने जांच कराई। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक सुशीला यादव व मो. जुबैर को सस्पेंड कर दिया गया। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।