फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छापेमारी कर 10 नमूने एकत्र किए

छापेमारी कर 10 नमूने एकत्र किए

Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर 10 नमूने एकत्र किए
सहारनपुर। अधोमानक उर्वरकों की बिक्री की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने उर्वरकों की 38 दुकानों पर छापेमारी कर जांच के लिए 10 नमूने लिए, जबकि चार विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त उर्वरक की निर्धारित दरों पर उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उर्वरक निरीक्षकों की टीमों ने निजी एवं सहकारी संस्थाओें के उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रो एवं बफर गोदामों पर छापेमारी की। जिसमें 38 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की चेकिंग कर 10 उर्वरक नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के समय वैष्णव ट्रेडिंग कंपनी-कोटा, चौधरी बीज भंडार-कोटा श्रीराम खाद व बीज भंडार-मवींकला द्वारा दुकान बन्द कर दिए जाने के कारण इन विक्रेताओं के उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित एवं किसान सेवा सहकारी समिति रामपुर मनिहारान बंद पायी जाने संबंधी अनियमितता पर समिति प्रभारी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। यदि कोई नमूना अमानक पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed