फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   60 new infected including municipal employees found

नगर निगम कर्मचारी सहित 60 नए संक्रमित मिले

Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
60 new infected including municipal employees found
सहारनपुर। नगर निगम के एक कर्मचारी सहित कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 6664 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में चकहरेटी के दो, शाकंभरी धाम के दो, इंदिरापुरी कॉलोनी के दो, रामखेड़ी के चार, गोविंदनगर के दो, चहलोली के दो, किशनपुरा के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा पठेड़, ज्ञान विहार, बाढ़ी माजरा, बेरीतगा, मोहित विहार, गलीरा चौक, बेरीबाग, माधोविहार, पटेलनगर, डंगडोली, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर, इंदिरा विहार, रामपुर मनिहारान, वर्धमान कॉलोनी, माधोनगर, रानी बाजार, मारवा, नगर निगम, जेवी जैन कॉलेज रोड, झबीरन, मोहल्ला कायस्थान, मनोहरपुर, शारदानगर, आदर्श कॉलोनी, बढेड़ी घुग्गू, मवीं कला आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, बृहस्पतिवार को 99 लोगों की छुट्टी भी की गई।

पार्षद का पुतला फूंका
सहारनपुर। वार्ड संख्या 13 के गांव चकहरेटी में दो सगे भाइयों की कोरोना से मौत के बाद से ग्रामीणों में नगर निगम और स्थानीय पार्षद के खिलाफ गुस्सा है। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम और पार्षद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी गांव को सैनिटाइज नहीं कराया गया। यदि अब भी जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में समय सिंह, मनोज सैनी, आकाश, रवि, मनोज कश्यप, नितेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed