{"_id":"68acc1e39f8e5a73920bd4bc","slug":"6-lakh-will-be-spent-on-inauguration-and-closing-of-the-fair-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-157179-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेले के उद्घाटन, समापन पर खर्च होंगे छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेले के उद्घाटन, समापन पर खर्च होंगे छह लाख
Tue, 26 Aug 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बोर्ड बैठक में शामिल पार्षद।
सहारनपुर। मेला गुघाल के उद्घाटन और समापन समारोह के लिए नगर निगम ने छह लाख का बजट रखा है, जबकि वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी तथा सोशल मीडिया प्रबंधन पर चार लाख रुपये खर्च करेगा। सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में मेला गुघाल के लिए 3.53 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित आय और 1.29 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय का बजट पास किया गया।
लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बजट प्रस्तुत किया। कार्यसमिति में पारित किए अनुमानित व्यय 1,24,43,500 रुपये में 4.5 लाख रुपये की वृद्धि की गई। यह वृद्धि मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाली बड़ी एलईडी के लिए की है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग बजट निर्धारित किया गया है।
वर्ष 2025-26 के लिए गृहकर-जलकर के बिलों में वर्तमान मांग पर 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन व ऑफ लाइन टैक्स जमा कराने पर महापौर द्वारा पूर्व में की गयी 15 प्रतिशत की छूट पर भी सदन द्वारा सर्व सम्मति से मुहर लगाई गई। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने कहा कि यदि नगर निगम 15 फीसदी की छूट अपने स्तर से दे सकता है तो उसे जीआईएस सर्वे को निरस्त कराने के लिए भी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विधायकों एवं पार्षदों द्वारा वार्डों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को सभी सफाई कर्मियों की मोबाइल एप पर ड्यूटी के आने व जाने के समय की लोकेशन के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। नगर विधायक राजीव गुंबर व रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम सहित दर्जनों पार्षदों ने हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, सड़क निर्माण, जीर्ण-शीर्ण श्मशानों के सुधार, सफाई कर्मियों की वार्डों में उपस्थिति, मेला अवधि तक मंगल बाजार जुबली पार्क में स्थानांतरित करने, घुन्ना महेेश्वरी में खरीदी गई भूमि के नामांतरण तथा जीआइएस सर्वे के बिल दो साल के स्थान पर एक साल का लेने पर भी चर्चा हुई।
विधायक राजीव गुंबर ने किसी चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने और विधायक देवेंद्र निम ने उनके विधान सभा क्षेत्र की कॉलोनियों में विकास कार्य कराने की बात रखी।