फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   5th November has passed, the flight has not started

Saharanpur News: पांच नवंबर बीत गया, नहीं शुरू हुई उड़ान

Wed, 06 Nov 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
5th November has passed, the flight has not started
सरसावा। सिविल एयरपोर्ट से यात्री वायुयान उड़ान की घोषणा के अनुरूप पांच नवंबर को कोई भी हलचल नहीं हुई। सिविल एयरपोर्ट से न तो किसी यात्री वायुयान ने उड़ान भरी और न ही हवाई सेवा शुरू नहीं होने के कारणों का पता चल सका।
विज्ञापन


मंगलवार को सरसावा सिविल एयरपोर्ट से यात्री वायुयान को उड़ान भरनी थी, लेकिन सरसावा से वायुयान में उड़ान भरने का सपना देख रहे लोगों की अपेक्षाएं धरी रह गईं। हिंडन, मुरादाबाद, वाराणसी, कुशीनगर और गोरखपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होनी थीं। मंगलवार से हवाई सेवाएं क्यों शुरू नहीं हो सकीं इस बारे में स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी नहीं है। जनता के मन में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर एयरपोर्ट से उड़ान कब आरंभ होगी।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी और साहिबाबाद विधायक तथा प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा 20 अक्तूबर को हुए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि पहली फ्लाइट उनके विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद के हिंडन एयर बेस के लिए उड़ान भरेगी। परंतु दावे हवा हवाई साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed