{"_id":"5f21c2598ebc3e63e3292cdd","slug":"59-infected-in-saharanpur-stir-in-health-department-saharanpur-news-mrt49371203","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में मिले 59 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में मिले 59 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर में बुधवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 59 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में कमिश्नर कार्यालय का कर्मचारी भी शामिल है।
नए संक्रमितों में सबसे अधिक मिर्जापुर के हैं, जिनकी संख्या 14 है। मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी और एसबीडी जिला अस्पताल के कर्मचारी का एक परिजन भी संक्रमितों में शामिल है। देवबंद के सात संक्रमित हैं। शेष न्यू कृष्णा विहार के तीन, शारदानगर के पांच, जाटव नगर, पवन विहार, मिगलानी बिल्डिंग, इस्लामिया इंटर कॉलेज, नूरबस्ती, बेहट रोड, गंगोह, माधोनगर, नुमाइश कैंप के हैं। 59 मरीजों में 26 लोग एंटीजन टेस्ट किट से पॉजिटिव निकले हैं, जबकि 21 लोगों की रिपोर्ट नोएडा लैब से आई है। शेष की रिपोर्ट जिला अस्पताल में ट्रू-नॉट मशीन और मेरठ लैब से आई है। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पतालों में भेजा जा रहा है, जबकि लक्षणरहित ऐसे लोगों को जिनके घरों पर व्यवस्था हो सकती है, उनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार को 17 लोगों की कोविड अस्पतालों से छुट्टी भी की गई। इसके साथ ही जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 947 पहुंच गई है। इनमें से 650 मरीज ठीक हो चुके हैं। 11 संक्रमितों की मौत हुई है। वर्तमान में 286 एक्टिव मरीज हैं।