फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   59-hour corona curfew implemented from 8 o'clock

आठ बजे से लागू हुआ 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू

Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
59-hour corona curfew implemented from 8 o'clock
सहारनपुर। कोराना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब कोरोना कर्फ्यू 59 घंटे का हो गया। शुक्रवार रात आठ बजे से यह लागू हुआ, जो सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। वैसे कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। मेडिकल स्टोर, अस्पताल और दुग्ध डेयरी पर प्रतिबंध नहीं रहेगा और माल वाहक वाहन भी आ जा सकेंगे। उधर, कर्फ्यू का समय लागू होने पर शहर में ही कई स्थानों पर इसका उल्लंघन भी नजर आया।
विज्ञापन

---- समय 8:30 बजे
कोर्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। कोई स्कूटर तो कोई बाइक से निकला था। दुपहिया वाहनों के अलावा कारों का भी आवागमन चल रहा था। कोर्ट रोड पुल पार करते ही कई रेस्टोरेंट भी खुले थे, जहां ग्राहक खड़े थे।
विज्ञापन

--- समय 8:40 बजे
घंटाघर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी चौराहे पर खड़ा था, वाहनों की आवाजाही हो रही थी। नेहरू मार्केट की तरफ काफी लोगों का आवागमन था। घंटाघर चौराहे पर कुछ यात्री भी सवारी का इंतजार कर रहे थे। इक्का दुक्का दुकानें भी खुली हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- समय 8:50 बजे
श्रीराम चौक से लेकर नेहरू मार्केट और प्रताप मार्केट की तरफ बाजार पूरी तरह बंद हो चुके थे। वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो रही थी। यहां पर कोरोना कर्फ्यू का पूरी तरह पालन नजर आया।
-- समय 9:00 बजे
रेलवे स्टेशन के पास रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा हुआ था। वहां कोई बस नहीं थी। एक युवती बस का इंतजार कर रही थी और अपने परिवार के लोगों से फोन पर बात कर रही थी। यहां भी कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन नजर आया।
----- पिज्जा दुकान को कराया सील
सहारनपुर। शुक्रवार रात करीब नौ बजे के बाद भी दिल्ली रोड पर डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट खुला हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रतिष्ठान को सील करा दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम सदर ने बताया कि प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कराया गया है।

---- दो दिन चलेगा विशेष सैनिटाइजेशन अभियान
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब शनिवार और रविवार दोनों दिन सैनिटाइजेशन विशेष अभियान चलेगा। अग्निशमन विभाग और चीनी मिलों द्वारा सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed