फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   54 carts and 83 stalls were found in the non-vending zone

Saharanpur News: नॉन वेंडिंग जोन में 54 रेहड़ियां, 83 फड़ मिले

Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
54 carts and 83 stalls were found in the non-vending zone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा घोषित किए गए नॉन वेंडिंग जोन केवल कागजों में बने हैं। रविवार को की गई पड़ताल में जामा मस्जिद से घंटाघर चौक तक नॉन वेंडिंग जोन में 54 रेहड़ियां और 83 फड़ लगे मिले, जिनमें अनेक दुकानदारों द्वारा सड़क की सफेद पट्टी तक रखा गया सामान भी शामिल है।
दो महीने पहले टाउन वेंडिंग कमेटी ने महानगर की दो सड़कों को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया था। इनमें पहली सड़क जामा मस्जिद से शहीदगंज और नेहरू मार्केट को होते हुए घंटाघर तक है, जबकि दूसरी कोर्ट रोड पुल से हसनपुर चौक तक है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वेंडरों को हटाने के लिए तीन बार अभियान भी चलाया, लेकिन नॉन वेंडिंग जोन में कोई ऐसा बदलाव नहीं हुआ है, जिससे उक्त मार्गों को नॉन वेंडिंग जोन कहा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को की गई पड़ताल में जामा मस्जिद के सामने नदी के पुल तक की सड़क पर फलों की 24 रेहड़ियां और पांच फल विक्रेता अपनी दुकान होने के बावजूद सड़क पर रखकर फल बेचते दिखे।

जामा मस्जिद से शहीदगंज चौक तक चीनी मिट्टी के बर्तन, कपड़ा और अन्य सामान के विक्रेता रेहड़ी के साथ नजर आए। जामा मस्जिद से शहीदगंज चौराहे तक 11 रेहड़ियां लगी नजर आईं। इसी मार्ग पर दुकानदारों द्वारा करीब 12 फीट चौड़े फुटपाथ को लोहे के पाइप से कवर कर सामान बिकता मिला। ऐसे दुकानदारों की संख्या करीब 45 रही।
चौकी सराय के गेट के सामने दो रेहड़ियां लगी मिलीं। शहीदगंज चौराहे से घंटाघर तक 19 रेहड़ियां खड़ी नजर आईं। 38 दुकानदारों का सामान फुटपाथ पर सजा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed