फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   5378 candidates appeared for NEET in the district

Saharanpur News: जिले में 5378 परीक्षार्थियों ने दी नीट

Mon, 05 May 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
5378 candidates appeared for NEET in the district

विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) नीट 2025 का आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले के कुल 12 केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 5509 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5378 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 131 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर, आरबीडी महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, केपीएस कन्या इंटर कॉलेज, आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर, किसान इंटर कॉलेज मंडावली समेत 12 केंद्रों पर हुई। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई, लेकिन सभी केंद्रों पर सुबह दस बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर चेकिंग प्रक्रिया के उपरांत परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया। सभी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों पुलिस बल तैनात रहा। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने कई केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों से सीधे संवाद कर सुरक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने भी केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर विनय चौधरी ने व्यक्तिगत रूप से सभी 12 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। कहा कि बिजनौर में नीट का चौथा सफल आयोजन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n परीक्षार्थियों के लिए जुटा रहा रोडवेज : रविवार को देश भर में नीट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कराई गई। इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों ने अपने स्तर पर तैयारियां कर कार्य किया। इसी के चलते परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन विभाग ने जिले के ग्रामीण रूटों पर स्पेशल बसें चलाई । जिले भर में 12 केंद्रों पर नीट कराई गई। इसी के चलते जिले के चारों बस डिपो पर बसों के संचालन का ध्यान रखा गया। बिजनौर डिपों के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग की और से प्राप्त पत्र के मुताबिक परीक्षा केंद्रों वाले रूटों पर विशेष बसें संचालित की गई। परीक्षार्थियों को आवागमन के दौरान कोई समस्या न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखते हुए ही बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed