फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   53 RO and 107 ARO appointed in the district

Saharanpur News: जनपद में 53 आरओ और 107 एआरओ नियुक्त

Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
53 RO and 107 ARO appointed in the district
सहारनपुर। नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जनपद में 53 निर्वाचन अधिकारी और 107 सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम के महापौर पद के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पार्षद पदों के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामकृपाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रताप सिंह, उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी राघव कुमार त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, परियोजना अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल, मंडी परिषद के उप निदेशक निर्माण मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता शरद कुमार, डिप्टी कमिश्नर योगेंद्रपाल सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता कृपा शंकर भारती और परियोजना अधिकारी आरबी वर्मा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। नगर पालिका सरसावा, नकुड़, गंगोह और देवबंद के लिए छह-छह निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए। नगर पंचायत अंबेहटा पीर, नगर पंचायत तीतरों, नगर पंचायत बेहट, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान, नगर पंचायत नानौता, नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना और नगर पंचायत छुटमलपुर के लिए दो-दो निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed