फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहीद सैनिकों पर आपतिजनक टिप्पणी करने वाला जेल भेजा

शहीद सैनिकों पर आपतिजनक टिप्पणी करने वाला जेल भेजा

Sat, 23 Feb 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहीद सैनिकों पर आपतिजनक टिप्पणी करने वाला जेल भेजा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को लेकर एक युवक ने अपनी फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान किया है। गांव जंधेड़ा शमसपुर निवासी इसम सिंह मैनवाल ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों, प्रधानमंत्री व देश के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करते हुए अपनी फेसबुक पर प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, भारत मुर्दाबाद, जय भीम जिंदाबाद लिखा है। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो गांव के ही जयदेव, नीरज, मोहित, संदीप, सागर ने थाने पर पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को फेसबुक का स्क्रीन शाट भी सौंपा गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को धारा 505 (1) ख, 153 बी के तहत जेल भेज दिया। एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed