फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ चल रहा विवाद निपटा

भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ चल रहा विवाद निपटा

Wed, 13 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ चल रहा विवाद निपटा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बेहट विधानसभा क्षेत्र के कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं का जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप के साथ चल रहा विवाद मंगलवार को एक बैठक के बाद समाप्त हो गया। जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं ने सभी मनमुटाव भुलाने की बात कहते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बेहट क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं का जिला अध्यक्ष के साथ विवाद चल रहा था। इन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भेज कर जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कार्रवाई न होने पर अनशन तक पर बैठने की बात कही गई थी। मंगलवार को जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं के मिले। जहां उन्होंने उनकी शिकायत और मनमुटाव को दूर किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने 2019 में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए मतभेद खत्म होने की बात कही। इस दौरान ठाकुर जसवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह कांबोज, ठाकुर अनिल राणा, ठाकुर ऋषि पाल सिंह, मास्टर कपूर सिंह फौजी, साहब सिंह, उमेश शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष राज सिंह आदि उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि परिवार का मसला था मिल बैठ कर गलतफहमियां दूर कर दी गई। जिले में सभी भाजपाई एकजुट हैं और जी जान से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed