{"_id":"5c631578bdec227381666864","slug":"51549997432-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 फुटा रोड क्षेत्र के टैक्स की फाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 फुटा रोड क्षेत्र के टैक्स की फाइल गायब
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम से जरूरी फाइलों के गायब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब 62 फुटा रोड क्षेत्र की टैक्स संबंधी फाइल गायब हुई है, जिसे लेकर विभाग में हड़कंप की स्थिति है। फाइल गायब होने के पीछे टैक्स में बड़ा घालमेल होने की आशंका है। फिलहाल कर्मचारी फाइल तलाशने में जुटे हैं।
62 फुट रोड क्षेत्र में अनेक बैंक्वेट हॉल बने हैं, जिनसे टैक्स वसूली करने में गड़बड़ी की शिकायत थी। नगर निगम के विभागीय सूत्रों ने बताया कि जब अधिकारियों ने टैक्स की फाइल तलब की तो निगम में फाइल नहीं मिली। इसके बाद से हड़कंप की स्थिति है। फाइल गायब करने का मकसद टैक्स वसूली में हो रही गड़बड़ी को छिपाना माना जा रहा है। फाइल गायब होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जरूरी कार्यों से जुड़ी फाइलें नगर निगम से गायब होती रही हैं। दो दिन पहले ही नगर निगम से संपत्ति नाम परिवर्तन की फाइलें गायब होने का खुलासा हुआ है, इसके पीछे भी साजिश होना माना जा रहा है।
बहरहाल फाइलें गायब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खास बात यह है कि अभी तक जितनी भी फाइलें गायब हुई हैं, संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, कर अधीक्षक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि 62 फुटा रोड क्षेत्र की टैक्स से जुड़ी फाइल अभी मिल नहीं रही है, जिसको तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
करीब तीन दिन पहले संपत्ति नाम परिवर्तन की फाइल गायब होने की तो सूचना थी, मगर 62 फुटा रोड क्षेत्र की टैक्स संबंधी फाइल गायब होने की मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामला गंभीर है, जिसमें संबंधित पटल के कर्मचारी से जवाब मांगा जाएगा। -- रवीश चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी। -