फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फ्लाइंग आफिसर सुधीर त्यागी का जन्मदिवस मनाया

फ्लाइंग आफिसर सुधीर त्यागी का जन्मदिवस मनाया

Wed, 13 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइंग आफिसर सुधीर त्यागी का जन्मदिवस मनाया
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी का जन्मदिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि सुधीर त्यागी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के नाक में दम कर दिया था और वह शत्रु देश पर आक्रमण के समय लापता हो गए। भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी स्थित सभागार आयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश विरेंद्र सिंह यादव और चीफ कमाडिंग एयर फोर्स सरसावा सतेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने कहा कि चार दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी शत्रु देश पर आक्रमण करते हुए लापता हो गए थे, जिन्हें भारत सरकार ने वीर चक्र से सम्मानित किया। अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर त्यागी ने कहा कि सुधीर त्यागी की पढ़ाई-लिखाई सहारनपुर में हुई है। अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह चोहान ने कहा कि सुधीर त्यागी देश के महान सपूत थे। सीओ सतेंद्र सिंह ने कहा कि सुधीर त्यागी हमारी वायुसेना के गौरव हैं। उनकी पहचान एक जांबाज सैनिक के रूप में होती है। पूर्व न्यायाधीश विरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सुधीर त्यागी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर और मिठाई बांटकर जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रणधीर सिंह, महेश कांबोज, सतीश चौधरी, अजय शर्मा, अरविंद रोड, अमित मेहरा, मुनव्वर खान, मोहम्मद आकिल, मोहम्मद फैजान, जमाल साबरी, जयवीर सिंह पुंडीर, रविद्र तोमर, अशोक पुंडीर, संजय वर्मा, रमेश गुप्ता, सुशील आर्य, आशुतोष गुप्ता, तेग सिंह पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed