{"_id":"5c61cccabdec224e1b7f69ea","slug":"51549913290-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेख बिरादरी में बुराइयों को दूर करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेख बिरादरी में बुराइयों को दूर करने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेख बिरादरी में बुराइयों को दूर करने का आह्वान
बेहट (सहारनपुर)। शेख बिरादरी की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और बच्चों को आधुनिक तालीम देने पर जोर दिया गया। गांव जसमौर पठानपुरा स्थित मदरसा मजाहिर उलूम में आयोजित शेख बिरादरी की जिला स्तरीय बैठक में मौलवी जाहिद हसन शेख ने कहा कि कुरीतियों की वजह से समाज तरक्की नहीं कर पा रहा है।
उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हमें जिम्मेदारी के साथ समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। शौकत अली और डॉक्टर ताहिर हसन ने कहा सही तालीम के बिना इंसान अधूरा है। इसलिए बच्चों को अधिक तालीम दें। शेख फजलुर्रहमान हाफिज हारून और शेख गुलफाम अहमद ने कहा कि आज के वक्त में हमारी बिरादरी में शादियों में कई तरह के गलत रस्मों रिवाज चल रहे है। सबसे बड़ा मसला है दहेज। उन्होंने इस बुराई से बचना होगा। शमीम अहमद सिद्दीकी और शेख परवेज आलम ने कहा कि हमें नशाखोरी को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। नशा तमाम बुराइयों की जड़ है। इसलिए हमें समाज में फैली नशे जैसी गलत चीजों को दूर करने की जरूरत है। बैठक में बिरादरी में फैली बुराइयों को दूर करने और शिक्षा का ग्राफ बढाने के उद्देश्य से संगठन बनाने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मुफ्ती अफजाल, हाफिज हारून, अब्दुल रहमान, शेख शमीम अहमद, हाफिज रिजवान, महमूद अली, ताहिर, शेख गुलफाम, शेख फजलुर्रहमान, साबिर अली, कारी इनाम आदि मौजूद रहे।