फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी योजना के तहत दो डायरेक्टर नियुक्त

स्मार्ट सिटी योजना के तहत दो डायरेक्टर नियुक्त

Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत दो डायरेक्टर नियुक्त
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत दो पूर्व आईएएस अधिकारियों को सहारनपुर का डायरेक्टर बनाया गया है। इनमें एक सहारनपुर के कमिश्नर रहे आरपी शुक्ल और दूसरे सहारनपुर के डीएम रहे चौब सिंह वर्मा हैं। यानी स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले विकास कार्य उक्त दोनों अधिकारियों के निर्देशन में होंगे। बुधवार को कमिश्नर सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक भी हुई, जिसमें दोनों अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत तमाम कमेटियों का गठन किया जा चुका है। पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) डीपीआर बनाने का कार्य लगभग पूर्ण कर चुकी है। जल्द ही योजना के तहत टेंडर की प्रक्रिया और शासन से बजट की मांग की जाएगी। इसी बीच दो पूर्व आईएएस अधिकारियों आरपी शुक्ल और चौब सिंह वर्मा को योजना के लिए सहारनपुर का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। आरपी शुक्ल सहारनपुर के कमिश्नर रह चुके हैं और शहर की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनके कार्यकाल में सहारनपुर में अनेक विकास कार्य हुए। अतिक्रमण हटाने पर उनका सबसे अधिक जोर रहा। कोर्ट रोड को चौड़ा कराकर दुकानदारों की हद तय करने का काम भी उन्होंने किया था। ऐसे में स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों में वह काफी मददगार साबित होंगे। इसके अलावा चौब सिंह वर्मा भी सहारनपुर के डीएम रह चुके हैं, जिनको यहां कार्य करने का खासा अनुभव है। दोनों के मार्गदर्शन में होने वाले विकास कार्य सफल होने की संभावना है।
विज्ञापन

----- वर्जन ------
पूर्व में सहारनपुर के कमिश्नर रहे आरपी शुक्ल और सहारनपुर के ही डीएम रहे चौब सिंह वर्मा को स्मार्ट सिटी योजना के लिए सहारनपुर का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। दो सीनियर आईएएस अधिकारियों के योजना से जुड़ने से निश्चित ही नगर निगम बेहतर काम करेगा। उम्मीद है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में हम शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं दे पाएंगे। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed