{"_id":"5c4a0985bdec224a415db87b","slug":"51548355973-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश रखकर विरोध जताएंगे केबिल ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश रखकर विरोध जताएंगे केबिल ऑपरेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- 26 से 28 जनवरी तक अलग-अलग समय में बंद रहेगा केबिल प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा द्वारा लगाए टैरिफ आर्डर 2017 की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर केबल ऑपरेटर्स सामूहिक अवकाश रखकर विरोध जताएंगे। 26 से 28 जनवरी तक अलग-अलग समय में केबल का प्रसारण बंद रहेगा। इस संबंध में सहारनपुर केबिल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगे पूरी किए जाने का अनुरोध किया।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में अध्यक्ष कीर्ति भूषण त्यागी और उपाध्यक्ष कलीम अहमद ने कहा कि भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा लाए गए टैरिफ आर्डर 2017 की वह प्रशंसा करते हैं, लेकिन कुछ विसंगतियों के कारण यह योजना अपने उद्देश्यों से भटक रही है। पहले भी कई बार केबिल ऑपरेटर्स सांसद के माध्यम से ज्ञापन भेजकर समय-समय पर आपत्ति दर्ज करा चुके हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक केबिल ऑपरेटर्स की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, जिससे ऑपरेटर्स में रोष है। ऑपरेटर्स की सुध लेने वाला कोई है। केबिल ऑपरेटर्स का कारोबार बंद होने की कगार है। इसी के विरोध में 26 जनवरी की सुबह सात से दोपहर 12 बजे, 27 जनवरी को शाम छह से रात नौ बजे और 28 जनवरी को शाम चार बजे से रात आठ बजे तक ऑपरेटर सामूहिक अवकाश रखकर केबिल प्रसारण बंद करेंगे। इस दौरान विनोद कश्यप, प्रताप सिंह, भारत भूषण, नौशाद अहमद, राहुल कुमार, मोहम्मद अकरम, पवन गांधी, राकेश वडेरा, राजू भारद्वाज, कपिल भारती मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारी संघ की मासिक बैठक
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला शाखा की बलियाखेडी ब्लाक में मासिक बैठक हुई। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लिया गया और रुके हुए वेतन व एरियर भुगतान के विषय में विचार किया। साथ ही कहा कि सभी कर्मचारी अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में सरकारी भवन तथा स्कूल आदि में साफ सफाई अच्छी तरह से करें। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और संचालन ईश्वरपाल कश्यप ने किया। इस दौरान जोगेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजकुमार कश्यप, प्रदीप, कंवरपाल कश्यप, जसवंत, सुनील, हंसराज आदि मौजूद रहे।