{"_id":"5c48ba21bdec2217fc33da7c","slug":"51548270113-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय पर गरजे संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय पर गरजे संविदाकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सीएचसी और पीएचसी के संविदाकर्मियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन सीएमओ कार्यालय पर तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे धरने में चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मान ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष डॉक्टर किशोर सैनी ने कहा कि संविदाकर्मी पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर किसी अधिकारी ने मौके पर आकर उनकी बात सुनने की जरूरत नहीं समझी। इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि सरकार और विभाग उनकी समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है। यही वजह है कि कर्मचारियों को बेमियादी धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मगर जब तक नियमितीकरण और अन्य मांगें मानी नहीं जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में डॉक्टर विनय, डॉक्टर रेनू पंवार, अमित वर्मा, डॉक्टर विश्वजीत, डॉक्टर शमशाद, डॉक्टर गयूर अली, डॉक्टर जगदीश, अंकित, सुरेंद्र जुयाल, नदीम अखलाक, नासिर अली, स्वाति शर्मा, निधि भटनागर, ज्ञानप्रकाश, राजेश रोहिला, एमपी चावला, देवेंद्र बंसल, मोहित शर्मा, सचिन, नरेंद्र, सेठपाल, जितेंद्र, आशमा, अंशु, पूनम, वंदना आदि मौजूद रहीं। धरने में टीबी कंट्रोल एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी भी शामिल रहे।
ईपीएफ पेंशनर्स का क्रमिक अनशन शुरू
सहारनपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा सभी जनपदों में चार दिवसीय क्रमिक अनशन का आह्वान किया गया है। सहारनपुर में भी हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर पांच ईपीएफ पेंशनर अनशन पर रहे है। 11 बजे से शाम चार बजे तक चले अनशन में पहुंचे जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पांचों पेंशनर का माल्यार्पण किया। अनशन के दौरान जुल्फकार अहमद, मो. इकबाल, सत्यपाल सिंह, सुखपाल, राजकुमार, अशोक शारदा, रामपाल सिंह त्यागी, जयपाल सिंह, मामचंद, हुकुमचंद, धर्मपाल, रमेश चंद आदि मौजूद रहे।