फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ब्राहमण उत्पीड़न के विरुध संघर्ष को बनेगा नया संगठन

ब्राहमण उत्पीड़न के विरुध संघर्ष को बनेगा नया संगठन

Wed, 16 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ब्राहमण उत्पीड़न के विरुध संघर्ष को बनेगा नया संगठन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ब्राह्मण समाज की बैठक में जिले भर के विप्र बंधुओं को एक मंच पर लाने के लिए मंथन किया गया। तय किया गया कि 20 जनवरी को सहारनपुर में गांव दर गांव से पहुंचने वाले ब्राह्मण समाज की मौजूदगी में नए संगठन का एलान किया जाएगा। यह संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक होकर अन्याय और शोषण के खिलाफ लोकतांत्रिक दायरे में रहकर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को छुटमलपुर में पंडित विष्णु दत्त शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ लगातार बढ़ रही उत्पीड़न और शोषण की घटनाओं पर गहनता से विचार हुआ। सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन पर भी बिरादरी के लोगों ने काम करने की जरूरत बताई। विनोद शर्मा, प्रमोद भारद्वाज और मांगेराम शर्मा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए एक मजबूत संगठन की जरूरत है। इसमें जरूरत इस बात की है कि संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक हो। प्रमोद अंगीरस, अरविंद शर्मा और प्रतीत उपाध्याय ने कहा कि संगठन के माध्यम से उत्पीड़ित व्यक्ति की मदद करने के साथ ही बिरादरी के उत्थान के लिए भी कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में सामाजिक चेतना जागृत करने को विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। बिजेंद्र शर्मा और मुकेश शांडिल्य ने कहा कि नए संगठन के माध्यम से दूसरी बिरादरी के शोषित वर्ग की भी मदद के लिए ब्राह्मण समाज काम करेगा।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि 20 जनवरी को सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में ब्राह्मणों के नए संगठन की विधिवत घोषणा की जाएगी। बैठक में 20 जनवरी को भारी संख्या में सहारनपुर पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान राजीव पाराशर, ब्रहमदत्त शर्मा, दिनेश शर्मा, सुदेश कुमार, रजत शांडिल्य, प्रदीप पाराशर, अरुण शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed