{"_id":"5bae7a3c867a557f195f4b1d","slug":"51538161212-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी के सामने अड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी के सामने अड़ी महिलाएं
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर की हुसैन बस्ती में सड़क पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा। इतना ही नहीं, विरोध में महिलाएं जेसीबी के सामने अड़ गईं। मामला गर्माता देख नगर निगम की टीम बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। अब मुख्यमंत्री के दौरे के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी गई हैं।
हुसैन बस्ती में एक महिला ने सड़क के बीचोंबीच करीब सौ गज जमीन पर निर्माण किया है। इसकी शिकायत कई महीने से नगर निगम को की जा रही थी। नगर निगम ने महिला को कई बार नोटिस भेजे, मगर महिला पर नोटिसों का कोई असर नहीं हुआ। बार-बार नोटिस के बावजूद महिला ने निर्माण कंपलीट कर लिया। नगर निगम ने उक्त निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए शुक्रवार 28 सितंबर की तिथि निर्धारित की थी। शाम करीब पांच बजे नगर निगम की टीम संबंधित थाने की पुलिस को लेकर निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो 50 से अधिक महिलाएं बच्चों को लेकर विरोध में उतर आईं। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और निर्माणकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जैसे ही नगर निगम ने जेसीबी को आगे बढ़ाया तो महिलाएं बच्चों को लेकर जेसीबी के सामने अड़ गईं। पर्याप्त पुलिस बल साथ नहीं होने तथा मामला बढ़ता देख नगर निगम की टीम ने लौटना ही मुनासिब समझा। इसके बाद टीम बैरंग लौट आई।
------------------------------------
एक अक्तूबर को ध्वस्त होगा निर्माण
नगर नगम के अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी ने बताया कि उन्होंने एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह से फोर्स मांगी है। उन्होंने एक अक्तूबर को पर्याप्त पुलिस बल देने की बात कही है। एक अक्तूबर को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त करेगी। उन्होंने बताया कि शहर में नंद वाटिका समेत अनेक कॉलोनियों में इस तरह के निर्माण हैं, जिनकी सूची तैयार की जा रही है। जो भी निर्माण सड़कों पर हुए हैं उन्हें महापौर और नगरायुक्त के साथ वार्ता कर ध्वस्त कराया जाएगा।