{"_id":"5b941e9e867a557f6c068050","slug":"51536433822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा पर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा पर विरोध जताया
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी ने राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा पर विरोध जताया
देवबंद। भीम आर्मी एकता मिशन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक बौद्ध ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रस्तावित राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा पर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शब्बीरपुर कांड का असली दोषी सांसद फूलन देवी का हत्यारोपी शेर सिंह राणा है। उसने ही साजिश के तहत शब्बीरपुर में बवाल कराया था।
शनिवार को बहादरपुर गांव में मिशन की बैठक में दीपक बौद्ध ने कहा कि शेर सिंह राणा अब दोबारा जिले की शांति व्यवस्था भंग कराने के प्रयास में है। राणा ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 16 सितंबर को देवबंद स्थित श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर से राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा के आयोजन का ऐलान किया है। इसका भीम आर्मी पूर्ण रूप से विरोध करती है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि शेर सिंह राणा की मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। सहारनपुर ही नहीं, देवबंद में भी उन्हें घुसने नहीं दिया जाएगा। राणा की यात्रा का कड़ा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को अनुमति न दी जाए। यदि यात्रा निकाली गई तो कुछ भी घटित होने पर शासन-प्रशासन और शेर सिंह राणा जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर सोमपाल, सुमित कुमार, गौतम, कमल सिंह, रजनीश, दीपक, अजय, अमित, राजन, अक्षय, अमन आदि मौजूद रहे।