{"_id":"5b859e7642c792465943085c","slug":"51535483510-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठा ढमोला नदी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठा ढमोला नदी का मामला
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने महानगर के बीचों बीच बह रही ढमोला नदी द्वारा किए जा रहे कटाव को रोकने और जलभराव के चलते होने वाले नुकसान पर अंकुश लगाने बनाए जा रहे बंधे के लिए शासन से रिवाइज इस्टीमेट को भिजवाने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से नियम 301 के तहत सरकार से मांग की है।
नगर विधायक ने सदन में कहा कि शहर के बीच में बह रही ढमोला नदी में जल स्तर के अचानक बढ़ने के कारण गत वर्षों में देवपुरम, संत नगर, ब्रजेश नगर और पंजाबी बाग में जलभराव हो गया था। जिससे जान और माल का नुकसान हुआ था। कटाव और जलभराव की समस्या से निबटने के लिए सिंचाई निर्माण खंड की ओर से 568.08 लाख की एक परियोजना शासन को प्रेषित की थी। जिसमें रेलवे से अनापत्ति पत्र मिलने पर ब्रजेश नगर में रेलवे की भूमि पर बांध बनाने का कार्य सम्मिलित करने की वांछना भी की गई थी। लेकिन शासन द्वारा अभी तक रिवाइज इस्टीमेट विभाग द्वारा नहीं भेजा गया है। उन्होंने लोक महत्व के मुद्दे पर कार्रवाई कराने की मांग की।