फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रात भर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय

रात भर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रात भर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
रात भर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
विज्ञापन

सहारनपुर। शिवरात्रि पर रात भर शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। कांवड़ियों ने शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक किया। मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही शिवालयों में प्रसाद वितरित किया गया।
वैसे तो शिवरात्रि पर पूरे दिन जलाभिषेक होता रहा। कुछ कांवड़ियों ने सुबह ही जलाभिषेक कर दिया तो कुछ रात में साढ़े दस बजे शुरू होने वाले शुभ मुहूर्त का इंतजार करते रहे थे। जैसे शुभ मुहूर्त शुरू हुआ तो शिवालयों में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। शहर के प्रमुख सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में रात भर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही और कांविड़यों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं तथा रंगोली बनाकर सजाया गया। शिवालयों में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

-----------------------------------------
जीवों के उद्धार के लीलाएं करते हैं भगवान शिव : पंत
सहारनपुर। गऊशाला रोड स्थित सत्संग भवन में चल रही शिव महापुराण कथा में पंडित राम किशोर पंत ने भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान आशुतोष की लीलाएं जीव जगत के कल्याण के लिए हैं। भगवान जीवों के उद्धार के लिए समस्त लीलाएं करते हैं। हमें भगवान की लीलाओं में शंका नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, शंका जीव को नष्टता की ओर ले जाती है। इसलिए भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव रखना चाहिए। जगदीश चावला, यशपाल मैनी, अनिल तुली, यश मलिक, वरुण गोयल, हुकम सिंह, अंजू गुप्ता, रमा शर्मा, रमा चौहान, विभा गुप्ता, मीनाक्षी, मोनिका, मीरा, लता, सुनीता, आशु ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed