{"_id":"5b69ee9f4f1c1b9b3e8b5b87","slug":"51533669023-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और जब जहर खाकर आया व्यक्ति पुलिस चौकी के सामने गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और जब जहर खाकर आया व्यक्ति पुलिस चौकी के सामने गिरा
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाकर आया व्यक्ति पुलिस चौकी के सामने गिरा
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर गांव के एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। वह बिगड़ी हालत में मंगलौर रोड पुलिस चौकी के सामने जाकर गिर पड़ा। जिसे तुरंत ही पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिरगपुर गांव निवासी चतर सिंह पुत्र मांगेराम मंगलवार को मंगलौर रोड पुलिस चौकी के सामने अचानक गिर गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर उसके पास गए और उसे उठाकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ है। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक जहरीले पदार्थ की शीशी और कुछ कागज मिले। जिससे उसकी पहचान हो सकी। पुलिस का कहना है कि चतर सिंह ने जहर का सेवन क्यों किया इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जानकारी मिलने पर उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।