{"_id":"5b65fed74f1c1bf5498b4ff8","slug":"51533411031-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के लकड़ी के पुल की मरम्मत पूरी, लोगों का आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के लकड़ी के पुल की मरम्मत पूरी, लोगों का आवागमन शुरू
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी के पुल की मरम्मत पूरी, आवागमन शुरू
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के एक ओर से खलासी लाइन की ओर जाने वाले एक मात्र लकड़ी के पुल की मरम्मत का कार्य शनिवार को पूरा हो गया। शनिवार को ही इस पुल पर लोगों का आवागमन शुरू हो गया है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर से होकर खलासी लाइन की ओर जाने वाले एकमात्र लकड़ी के पुल को मरम्मत के लिए 10 जुलाई को बंद कर दिया गया था। इसकी मरम्मत का कार्य 30 जुलाई तक ही पूरा किया जाना था। लेकिन बारिश के चलते कार्य में देरी हो गई और लगभग पांच दिन का अतिरिक्त समय लगा। खलासी लाइन से शहर की ओर पैदल आने के लिए लकड़ी का ही एकमात्र पुल है। इसके बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को इस पुल की मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया गया। कार्य पूरा होने के बाद इसे लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिल गई है।