फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर-मेरठ रेलवे रूट पर आज रहेगा सात घंटे का मेगा ब्लॉक

सहारनपुर-मेरठ रेलवे रूट पर आज रहेगा सात घंटे का मेगा ब्लॉक

Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर-मेरठ रेलवे रूट पर आज रहेगा सात घंटे का मेगा ब्लॉक
सहारनपुर। मेेरठ और सहारनपुर के बीच मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते मेगा ब्लॉक रहेगा। सात घंटे के ब्लॉक के चलते छह ट्रेनें दिल्ली और सहारनपुर के बीच कैंसल रहेंगी, जबकि दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरठ में कैंट के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जिसको लेकर मेरठ-सहारनपुर रूट पर सात घंटे का ब्लॉक लिया गया है। सुबह 10.05 बजे से ब्लॉक शुरू होगा। ब्लॉक शाम पांच बजे तक रहेगा। यह ब्लॉक मेरठ से हरिद्वार मेल, देहरादून एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेन के निकलने के बाद से लिया जाएगा। उसके बाद आने वाली सभी ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। जबकि दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक से ट्रेन संख्या 14511, 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद, इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस कैंसल रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54472 तथा 54573 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, 64559 दिल्ली-सहारनपुर पैसेजर भी कैंसल रहेगी। ट्रेन संख्या 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर से आगे कैंसल रहेगी। इस पैसेंजर को यहीं से वापस किया जाएगा। जबकि 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस देहरादून से टपरी वाया शामली होकर दिल्ली जाएगी। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून जाने वाली 12055 जन शताब्दी एक्सप्रेस टपरी से शामली होकर जाएगी। ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि मेरठ में रेलवे ट्रैक पर काम किए जाने के चलते सात घंटे का ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed