{"_id":"5b04658f4f1c1be2408b71d1","slug":"51527014799-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांसपोर्ट कंपनी पर छापा, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांसपोर्ट कंपनी पर छापा, जांच जारी
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जगदीश ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। विभागीय अधिकारी देर रात तक सामान के बिलों की जांच में जुटे रहे। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जगदीश ट्रांसपोर्ट पर वाणिज्यकर विभाग की टीम ने छापा मारकर बिलों की जांच की। वाणिज्यकर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि सूचना के आधार पर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों की टीम ने ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। विभागीय अधिकारियों की टीम देर रात तक माल और उसके बिलों के मिलान करने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि जांच करने वालों में ज्वाइंट कमिश्नर जेपीएन पटेल और आरपी अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर रणकेंद्र सिंह और श्यामलाल राम और सचल दल की टीम रही।