फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सवा लाख नलकूप उपभोक्ताओं पर 70 करोड़ का बकाया

सवा लाख नलकूप उपभोक्ताओं पर 70 करोड़ का बकाया

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सवा लाख नलकूप उपभोक्ताओं पर 70 करोड़ का बकाया
सवा लाख नलकूप उपभोक्ताओं पर 70 करोड़ का बकाया
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अपेक्षा से कम मिले बिलों के भुगतान को लेकर न सिर्फ खलबली मची हुई है, बल्कि इसे पूरा करने के लिए मार्च बीतने के बाद ओटीएस योजना भी शुरू कर दी है। इससे केंद्र सरकार के उदय योजना के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
सहारनपुर जोन के लगभग सवा लाख निजी उपभोक्ताओं पर ही विद्युत निगम का 70 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इसकी वसूली के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष पूरा होने तक पूरा प्रयास किया। लेकिन अपेक्षा के अनुरूप वसूली नहीं हो सकी। इसका एक कारण कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाना भी बताया जा रहा है। विद्युत बिलों की वसूली अपेक्षाकृत काफी कम रही। इससे निगम में खलबली मची है।
विज्ञापन

इन हालात को देखते हुए इस बार निगम ने मजबूरी में सिर्फ एक वित्तीय वर्ष के बिलों के भुगतान के लिए ओटीएस योजना को शुरू किया है। अब एकमुश्त समाधान योजना में नलकूप संचालकों को बिलों के भुगतान पर सरचार्ज की छूट दी गई है। यह छूट सिर्फ 2017-18 के बिलों के भुगतान पर ही दी गई है। पुराने बिलों के सरचार्ज को छूट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ज्ञानचंद झा ने बताया कि सहारनपुर जोन के लगभग सवा लाख निजी नलकूप उपभोक्ताओं को एक वर्ष के विद्युत बिल के बकाया पर सरचार्ज की छूट दी जा रही है। पिछले किसी भी बकाया पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed