{"_id":"5b00688e4f1c1be7408b68a1","slug":"51526753422-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से चीनी आयात पर लगे पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से चीनी आयात पर लगे पूर्ण प्रतिबंध
Updated Sat, 19 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाकियू अंबावत की बैठक में राष्ट्रीय सचिव चौधरी कंवरपाल सिंह ने कहा कि विदेशों से चीनी के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने सरकार द्वारा पाकिस्तान से आयात की गई चीनी पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता विदेश से आने वाली चीनी का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सभी मिलों को पेराई के लिए भरपूर गन्ना मिलने के साथ ही शुगर रिकवरी भी बढ़िया रही है। इसके बावजूद किसान आज भी बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए भटक रहा है। ऊपर से दूसरे देशों से चीनी आयात कर किसानों के जले पर नमक छिड़का जा रहा है। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने प्रति क्विंटल पर एक किलो अधिक गेहूं तौलने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से नहरों और राजबहों में पानी छोड़ने की मांग की। बैठक के बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने तत्काल गन्ना मूल्य भुगतान करने, चीनी आयात पर रोक लगाने, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, गांवों में बनाए जा रहे शौचालयों की जांच कराने और डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाईयों सभी मेडिकल स्टारों पर मिलने की व्यवस्था करने की मांग की गई। साहब सिंह, प्रवीण राठौर, मदन चौधरी, देशराज, फतेह सिंह, जुलफान, प्रीतम, राजेश प्रधान, सुखवीर सिंह, सोमवीर राणा, प्रकाशचंद, जन्म सिंह, वेदपाल राणा, इस्लाम, श्रीपाल, जॉनी चौधरी, आदि रहे।