फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
सहारनपुर। कर्नाटक के मौजूदा सियासी हालात से कांग्रेसियों में उबाल है। नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार को लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही कर्नाटक के राज्यपाल और केंद्र सरकार पर लोक तंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तमाम कांग्रेसी गुरुद्वारा रोड स्थित पाटी के जिला मुख्यालय पर इकट्ठा हुए। उन्होंने जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि मणिपुर, मेघालय और गोवा में सत्ता हथियाने के बाद केंद्र सरकार अब कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता हथिया रही है, जिसमें राज्यपाल भी उनके साथ मिले हुए हैं। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की इस गुंडागर्दी का सड़कों पर उतरकर विरोध करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस संविधान का अपहरण भाजपा को नहीं करने देगी। प्रवीण चौधरी और गणेश दत्त शर्मा ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन में विवेककांत, मुकेश दीक्षित, राकेश मोंगा, अशोक सैनी, अर्चित जैन, संदीप काम्बोज, गुलफाम मलिक, इसरार मलिक, सलमान तोमर, विजय शर्मा, जादोराम गुप्ता, सुखविंदर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed