{"_id":"5aef54494f1c1b9d098b8865","slug":"51525634121-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरआन से आयतों को हटाने वाले फ्रांस के घोषणा पत्र पर धर्मगुरूओं ने जताया ऐतराज...कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरआन से आयतों को हटाने वाले फ्रांस के घोषणा पत्र पर धर्मगुरूओं ने जताया ऐतराज...कहा
Updated Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। यूरोपीय देश फ्रांस में लाए गए घोषणा पत्र में करीब 300 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। जिसमें फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और पूर्व प्रधानमंत्री मेनुअल वॉल जैसे लोग शामिल हैं। घोषणा पत्र में मांग की गई है कि मुसलमानों की पवित्र पुस्तक कुरआन-ए-करीम से वो आयतें हटाई जाएं जोकि यहूदी विरोधी हैं। इस मामले में हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं ने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि कुरआन आसमानी किताब है इसमें किसी भी किस्म का बदलाव नामुमकिन है।
दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी का कहना है कि यहूदियों की मजहबी किताब तौरेत और ईसाइयों की किताब इंजील में भी बूतों की पूजा करने से मना किया गया है। क्या वो ऐसा करते हैं या उनकी किताबों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि हर मजहब के लोगों को अपनी आस्था के मुताबिक मजहबी क्रियाकलाप करने की आजादी हासिल है। कुरआन पाक की आयतों को बढ़ाने या घटाने की किसी को इजाजत नहीं है। मौलाना शरीफ ने कहा कि जिन लोगों ने घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं वो मुस्लिम समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
उधर, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि फ्रांस में इस तरह का घोषणा पत्र लाने वाले मानसिक रोगी है जिन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
कमलेश तिवारी के बयान पर भड़के देवबंदी उलमा, गिरफ्तारी की मांग
देवबंद। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के जिन्ना और गांधी को लेकर दिए गए बयान पर देवबंदी उलमा ने कड़ी निंदा करते हुए सरकार से तुरंत तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
ऑल इंडिया उलमा कौंसिल के महासचिव मौलाना तसव्वुर हुसैन ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो गोडसे और जिन्ना जैसे मामले उठाए जाते हैं ताकि लोगों के ध्यान को भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार आई है तब से फिरकापरस्त ताकतें इतनी बेलगाम हो चुकी हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। मौलाना तसव्वुर ने कहा कि महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति के ऊपर विवाद पैदा करना और उनके कातिल गोडसे की मूर्तियां लगाने की बात करना एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। बता दें कि कमलेश तिवारी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अब घर घर से नाथूराम गोडसे पैदा होगा और जिन्ना व गांधी कहीं नजर आए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।