{"_id":"5acf9b764f1c1b823d8b4c33","slug":"51523555190-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना उप चुनाव में मृगांका होंगी भाजपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना उप चुनाव में मृगांका होंगी भाजपा प्रत्याशी
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना उप चुनाव में मृगांका होंगी भाजपा प्रत्याशी
सहारनपुर। स्व. बाबू हुकुम सिंह की बेेटी मृगांका कैराना उप चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी होगी। सहारनपुर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मृगांका को बृहस्पतिवार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में पेश किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रहे बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद बेटी मृगांका पिता की राजनैतिक विरासत को संभाल रही हैं। कैराना उप चुनाव में मृगांका के प्रत्याशी बनना तय था, मगर अधिकृत रूप से इसका ऐलान होना बाकी था। मृगांका काफी दिनों से क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटी है। बृहस्पतिवार को कश्यप महर्षि जयंती समारोह में सहारनपुर आए डिप्टी सीएम ने कहा कि हुकुम सिंह ने पार्टी को सींचने का काम किया है। उनके जाने के बाद हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी बेटी को भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजे। मृगांका ने भी हाथ जोड़कर सभी से सहयोग का अनुरोध किया। बता दे कि कैराना लोकसभा में सहारनपुर जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभाओं का कुछ हिस्सा शामिल है।