{"_id":"5acd09664f1c1b4c3e8b468a","slug":"51523386726-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश से गेहूं व सब्जी की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश से गेहूं व सब्जी की फसल बर्बाद
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। आंधी बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से जहां खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। वहीं, आंधी से पेड़ों पर लगा आम का बौर गिर गया। जिस कारण किसान चिंतित हैं।
मंगलवार की देर शाम आंधी के बाद भारी वर्षा होने से नगर में जलभराव की स्थिति बन गई। निचले क्षेत्रों में तो लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में बारिश का पानी भर जाने से नुकसान हो गया। बता दें कि गेहूं की कटाई हाल ही में आरंभ हुई थी, लेकिन बारिश से सब कुछ बर्बाद करके रख दिया। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल की बर्बादी देख किसान परेशान हैं। किसान नेता श्यामवीर त्यागी, अनिल सिंह, विकास त्यागी, राव मुशर्रफ अली, यशपाल सिंह, रणबीर सिंह आदि ने बताया कि गेहूं खेतों में पका हुआ खड़ा है। कुछ किसानों ने कटाई आरंभ करा दी थी जिसके बारिश में भीगने से भारी नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि करेला, खीरा, आम आदि फसलों को भी आंधी बारिश से नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। मंगलवार को हुई भारी बारिश से गेंहू की कटाई पर ब्रेक लग गया है। किसानों का कहना है कि अब पांच-छह दिन बाद ही गेहूं की कटाई पुन: आरंभ हो सकेगी।