{"_id":"5acd09584f1c1b563e8b46f0","slug":"51523386712-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां: स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां: स्वतंत्र देव
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। कैराना लोकसभा के उपचुनाव को लेकर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जीत का मंत्र दिया।
मंगलवार को उन्होंने नकुड़ और गंगोह के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मंत्री ने कहा कि कोई चुनाव छोटा नहीं होता है। कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं। घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कैराना लोकसभा उप चुनाव में जीत से मिशन 2019 आसान होगा। विपक्षी पार्टियों पर कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा के विकास रथ को रोकने के लिए बसपा और सपा बेमेल गठबंधन किया है। भाजपा सरकार में जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। अपराध पर पूरी तरह शिकंजा कसा गया है। प्रदेश सरकार ने सहारनपुर की दया शुगर मिल को चलवाने का काम किया। अगले सत्र में बिड़वी शुगर मिल भी चालू हो जाएगी। प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, मृगांका चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, मानवीर सिंह पुंडीर, पवन सिंह राठार, सत्यवीर सिंह, शिवचरण वर्मा आदि मौजूद रहे।