फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुस्लिम महिलाओं ने जताया पीएम मोदी का आभार

मुस्लिम महिलाओं ने जताया पीएम मोदी का आभार

Fri, 02 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने जताया पीएम मोदी का आभार
सहारनपुर। तीन तलाक पर कानून बनाने पर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने डीएम के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर तीन तलाक के कानून को लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार जल्द राज्यसभा में कानून को पास कराकर लागू कराए और फतवे जारी करने वाले मौलानाओं को चिह्नित कर कार्रवाई करें। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, नसीम प्रवीन अंसारी, शाहीन प्रवीन, मेहराज बानो, राशिद अंसारी, चांद बेबी जुबैरी, रिहाना प्रवीन, तमन्ना, शाहजहां, इमराना, फिरदौस, नईमा, प्रवीण गुलनाज, गुलखन खान, खदीजा, नसरीन अंसारी, शाइस्ता प्रवीन, नाजमा पठान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed