{"_id":"5a70c2724f1c1b4d588b5b74","slug":"51517339250-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में बिना आवंटन रह रहे परिवारों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में बिना आवंटन रह रहे परिवारों ने धरना दिया
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिना आवंटन कांशीराम कालोनी में रह रहे परिवारों ने निकाले जाने की चेतावनी के विरोध में मंगलवार को डीएम कार्यालय पर धरना दिया।
मंगलवार को धरना देते हुए कांशीराम कालोनी में बिना आवंटन के रहने वाले परिवारों की महिलाओं ने बताया कि उन्हें पूर्व जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह यादव ने रहने के लिए आवास दिए थे। तब डीएम ने भरोसा दिलाया था कि उन्हें इन मकानों का आवंटन जल्द ही करा दिया जाएगा। अब क्षेत्रीय लेखपाल इन आवासों को खाली कराने के लिए दबाव बना रहा है। अगर उनके आवास छिन गए तो वे सभी बेघर होकर सडक पर आ जाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से जिन मकानों में वे रह रहे हैं, उन्हें ही आवंटित कराने की गुहार लगाई है। ऊषा लूथरा, लीलावती, सुधा रानी, रेखा, राजकुमार, सोनिया, निधि, बोबी, रूबी आदि रहीं।