फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा नेता से तकरार के बाद डीपीआरओ ने लगवाए कैमरे

भाजपा नेता से तकरार के बाद डीपीआरओ ने लगवाए कैमरे

Wed, 24 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता से तकरार के बाद डीपीआरओ ने लगवाए कैमरे
सहारनपुर। भाजपा नेता से तकरार होने के बाद डीपीआरओ ने अपने कार्यालय को सीसीटीवी कैमरा सिस्टम से लैस करा दिया। दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी की भाजपा नेता से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग कार्यालय के सभी कमरों में बुधवार को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। बता दें कि दो दिन पूर्व एक भाजपा नेता ने जिला पंचायतराज कार्यालय में पहुंचकर डीपीआरओ से अभद्रता करते हुए आरोप लगाया था कि वह एक कांग्रेस नेता के दबाव में आकर काम कर रहे हैं। इस बात को लेकर भाजपा नेता और डीपीआरओ के बीच कहासुनी हो गई थी। डीपीआरओ ने मामले से सीडीओ को अवगत कराते हुए भाजपा नेता पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया था। जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता ने उन पर झूठे पर आरोप लगाते हुए बेवजह हंगामा किया था। इसलिए उन्होंने अपने कार्यालय में अब सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ताकि भविष्य में कोई बेवजह विवाद करे तो उसकी वीडियो फुटेज अधिकारियों को दिखाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed